AZAMGARH News:डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव को दी गई विदाई

करौती शाखा डाकघर में आयोजित हुआ विदाई एवं सम्मान समारोह

मेहनगर (आजमगढ़) : भारतीय डाक विभाग उपमंडल लालगंज के डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव का देवरिया जनपद स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को करौती शाखा डाकघर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोस्टमास्टर सुजीत कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश चौबे ने किया।इस दौरान डाक कर्मचारियों ने स्थानांतरित डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त डाक कर्मियों को माला पहनाकर अंगबस्त्रम से सम्मानित किया गया ,पोस्टमास्टर सुजीत कुमार गौतम ने कहा कि शशिभूषण यादव का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने डाक सेवाओं को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा।स्वागत से अभिभूत डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव ने कहा, “आप सबका यह स्नेह, यह अपनापन मेरे लिए अनमोल है। यहां की मिट्टी, यहां के लोग, यहां के डाक साथी – सबने परिवार जैसा प्यार दिया। ड्यूटी तो कहीं भी कर लूंगा, पर आप सबका यह सम्मान हमेशा मेरी पूंजी रहेगा।”उन्होंने कहा, “स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा है। मेहनगर में जो जिम्मेदारी मिली, उसे आप सबके सहयोग से ही निभा पाया। उपभोक्ता की छोटी-छोटी शिकायत हो या बड़ा काम, आप सब कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। यह विदाई नहीं, सिर्फ पते का बदलाव है। रिश्ता और स्नेह यूं ही बना रहेगा। आज आपने जो मान दिया, उससे मैं अभिभूत हूं। मेरे सभी डाककर्मी साथियों का जितना धन्यवाद करूं कम है।”नवागत डाक निरीक्षक सी.पी. मौर्य ने कहा कि आप सबके मान-सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी।इस मौके पर एसडीआई पंकज भारती ,पप्पू यादव ,वरुण सरोज , अनुराग लाल श्रीवास्तव, मुसाफिर यादव, पोस्टमास्टर अखिलेश चतुर्वेदी, रामभवन यादव, अशोक तिवारी, सहित समस्त डाककर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button