Azamgarh news :दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया अंतर्गत इटौंरी खालिसपुर निवासीनी श्रीमती जुगुना देवी पत्नी अमरजीत विश्वकर्मा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वादिनी की पुत्री अंजू देवी के पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में फ्रिज, कूलर एवं ₹1,00,000 की मांग की जा रही थी तथा दहेज न देने पर पीड़िता को प्रताड़ित, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि निरंतर दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पीड़िता द्वारा दिनांक 02.12.2025 को आत्मघाती कदम उठाया गया।
उक्त आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 85/108/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
दिनांक 21.02.2026 को थानाध्यक्ष जय प्रकाश मय हमराह का0 बृजेश गौड़ एवं का0 अप्पू प्रसाद मुकदमे की विवेचना में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त कोयलसा-देउरपुर मार्ग स्थित जफरामऊ बगीचे के पास खड़े हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समय 10:39 बजे दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला उत्पीड़न के मामलों में कठोर एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button