Azamgarh News: आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “संपूर्णता अभियान” मे उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी की मुख्य सचिव ने किया सराहना

आजमगढ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ 27 फरवरी– नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के चयनित विकास खण्डों हेतु आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें 68 विकास खण्ड उत्तर प्रदेश के हैं। नीति आयोग द्वारा 05 विषयगत क्षेत्रों यथा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं, आधारभूत अवसंरचना तथा सामाजिक विकास के अन्तर्गत कुल 40 Indicators के आधार पर आकांक्षात्मक विकास खण्डों में प्रगति का अनुश्रवण किया जा रहा है।

उपर्युक्त के सम्बन्ध में नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम में निर्धारित कुल 40 Indicators में से 06 Indicators के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में माह जुलाई, 2024 से माह सितम्बर, 2024 तक “सम्पूर्णता अभियान” संचालित किया गया था।

मुख्य सचिव उ0प्र0 ने अवगत कराया है कि “सम्पूर्णता अभियान” के अन्तर्गत जनपद बरेली के तत्कालीन जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में लक्षित 06 Indicators के संतृप्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेश के 42 आकांक्षात्मक विकास खण्डों द्वारा 03 अथवा 03 से अधिक Indicators तथा 25 आकांक्षात्मक विकास खण्डों द्वारा 01 अथवा 02 Indicators में विकास खण्ड संतृप्त किए गए हैं, जो अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार से अपेक्षा किया है कि भविष्य में भी आकांक्षात्मक विकास खण्डों के सर्वांगीण एवं सतत विकास हेतु प्रभावी प्रयास करते रहे।

“सम्पूर्णता अभियान के दौरान पूर्ण मनोयोग से किए गए अथक प्रयासों एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्बन्धित जनपद (03 अथवा 03 से अधिक Indicators में संतृत) के तत्कालीन/वर्तमान जिलाधिकारियों हेतु नीति आयोग द्वारा नाम से उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्र तथा मैडल शुभकामनाओं सहित प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button