Azamgarh news :गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिद्धार्थ उर्फ मिट्ठू नोना पुत्र हरिहर नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ एक शातिर अपराधी है, जिसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों—
1. बलिराम यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी बढ़ई का पुरा थाना महराजगंज
2. रामहित यादव पुत्र पुनवासी यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता (विकासनगर) थाना महराजगंज
3. योगेश धरिकार पुत्र रामबुझ धरिकार निवासी बैजुआपुर सरदहा थाना महराजगंज
4. अविनाश पुत्र रामकेवल निवासी मथुरा ठेकेदार का पुरा थाना महराजगंज
5. राजू यादव पुत्र लल्लन निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु गोवध जैसे गंभीर अपराध कारित किये। इनके कृत्यों से लोक व्यवस्था प्रभावित होती है एवं आमजन में भय व आतंक का वातावरण बना रहता है। गिरोह की सक्रियता जनपदीय स्तर की पाई गई। गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट महोदय, आजमगढ़ से अनुमोदन उपरांत दिनांक 28.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य द्वारा मु0अ0सं0 40/26, धारा 3(1), 2(ख)(xvii) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। विवेचना थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा संपादित की जा रही है।
आज दिनांक 01.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भैरोदासपुर पुलिया से समय करीब 13:30 बजे निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. सिद्धार्थ उर्फ मिट्ठू नोना पुत्र हरिहर नोना, उम्र 31 वर्ष, निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज
2. राजू यादव पुत्र लल्लन, उम्र 33 वर्ष, निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button