Azamgarh news :परीक्षा में नकल के नाम पर छात्रों से जबरन वसूली का छात्रों ने लगाया आरोप
परीक्षा में नकल के नाम पर छात्रों से जबरन वसूली का छात्रों ने लगाया आरोप

बरदह आजमगढ़
आजमगढ़ जिले से बड़ी खबर परीक्षा केंद्र पर छात्रों से अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दे की। जहां परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने विद्यालय पर जबरन धन उगाही का आरोप लगाया है। परेशान विद्यार्थियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। अब आइये आपको बताते है मामला क्या है मामला लालगंज तहसील क्षेत्र का है। छात्रों के अनुसार, सुखराजी यादव, इंटर कॉलेज ग्राम पंचायत हरिशचंद्रपुर में परीक्षा के दौरान प्रत्येक छात्र से 2000 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि जो छात्र पैसे नहीं दे रहे हैं उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है या उनकी उत्तर पुस्तिका एक घंटे की देरी से दी जा रही है। वहीं जो छात्र पैसे दे रहे हैं उन्हें अलग बैठाकर नकल कराने की सुविधा दी जा रही है। इस कथित भेदभाव से छात्र बेहद आक्रोशित और मानसिक रूप से परेशान हैं। मीडिया से बातचीत में छात्रों ने बताया कि यह वसूली परीक्षा के समय दबाव बनाकर की जा रही है। छात्रों द्वारा साफ तौर पर कहा जा रहा है कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो दोबारा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस पूरे मामले की शिकायत फोन के माध्यम से जिलाअधिकारी आजमगढ़ को भी दी गई है। अब देखना यह होगा कि सासन प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और छात्रों को न्याय कब तक मिलता है। फिलहाल छात्र निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। अब देखते है कि छात्रों द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोप में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है कि बच्चों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों में कितनी सत्यता है। क्योंकि यह मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा मामला है बच्चों के भविष्य का मामला है। बच्चे डरे वह सहमे नजर आए कि कहीं ऐसा ना हो कि हमें परीक्षा में बैठने ना दिया जाए बच्चों में एक डर सा देखनो को मिला। शिक्षा से जुड़ा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।



