Azamgarh news :वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन बना प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर का आज हुआ शुभारम्भ
वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन बना प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर का आज हुआ शुभारम्भ

वाराणसी 03 मार्च,2026;
रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बलिया रेलवे स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत, प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर प्रारम्भ करने वाला उत्तर भारत का पहला स्टेशन बन गया है। यह पहल रेलवे बोर्ड द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2025 को जारी नीति के अंतर्गत की गई है। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में बलिया रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांडेड परिधानों का स्टोर खोलने की कार्य योजना बनाई गई ।
इस नीति के माध्यम से रेलवे मंडलों को गैर-खानपान (Non-Catering) वस्तुओं की बिक्री हेतु प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर्स के लिए ई-नीलामी (e-auction) करने का अधिकार दिया गया, जिसका उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना तथा गैर-भाड़ा राजस्व (Non-Fare Revenue) में वृद्धि करना है।नीति जारी होने के पश्चात वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के विभिन्न अनुभागों में कार्यरत वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा व्यापक स्तर पर बाज़ार सर्वेक्षण एवं प्रचार-प्रसार किया गया। इसी क्रम में बलिया स्टेशन पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान यात्रियों द्वारा मल्टी-ब्रांडेड वस्त्र स्टोर की स्पष्ट आवश्यकता महसूस की गई।
स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराने प्रतीक्षालय (Waiting Hall) के कम उपयोग वाले हिस्से की पहचान इस स्टोर के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में की गई। इस प्रकार एक अनुपयोगी स्थान का प्रभावी पुनः उपयोग सुनिश्चित किया गया। यह स्टोर यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएं प्रदान करने, स्टेशन की सुंदरता को बढ़ाने के साथ साथ स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्वोत्तर रेलवे , वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले बलिया रेलवे स्टेशन पर एक प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों का (आउटलेट) दुकान शुरू करने जा रहा है ।
रेलवे बोर्ड की नई नीति के अनुसार, स्टेशनों पर प्रीमियम रिटेल स्पेस के आवंटन के लिए 09 जनवरी,2026 को एक ई-नीलामी आयोजित की गई थी, जिसमें रु 4.40 लाख प्रतिवर्ष की दर पर सफल बोलीदाता इमेज फैशन फॉरएवर को अपना स्टोर खोलने का अवसर दिया गया। 54 दिन (लाइसेंसी द्वारा) स्टोर का सम्पूर्ण निर्माण लाइसेंसी द्वारा अपने व्यय पर किया गया, जिससे रेलवे पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ा । यह सार्वजनिक–निजी सहभागिता (Public-Private Partnership) का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों का (आउटलेट) दिनांक 03 मार्च 2026 से शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड उत्पादों की सुविधा प्राप्त होगी तथा उनकी यात्रा अनुभव में आधुनिकता का समावेश होगा।
यह पहल अमृत भारत स्टेशन योजना के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, यात्री-केंद्रित तथा शहर के सक्रिय वाणिज्यिक केन्द्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। यह प्रीमियम ब्रांडेड रिटेल आउटलेट की शुरुआत स्टेशन को आधुनिक, जीवंत नगरीय केंद्र में बदलने की दिशा में एक और कदम है, जो बलिया स्टेशन के बुनियादी ढांचे के उन्नयन को बेहतर यात्री अनुभव के साथ जोड़ता है।



