Azamgarh News: मनबढ़ों ने बुजुर्ग महिला के टिन शेड में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख*

बरदह आजमगढ़
।बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सोहौली में सोमवार की देर रात एक बुजुर्ग महिला के रिहायशी टिन शेड में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, गांव की एक बच्ची ने देर रात टिन शेड से उठती आग की लपटें देखीं और तुरंत अपने पिता को जगाया। इसके बाद शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टिन शेड में रखा घरेलू सामान, मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन, ठेला और साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
पीड़िता शिवराजी राजभर पत्नी रामचरित्र राजभर ने आरोप लगाया कि जनवरी माह में कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज की गई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने रात के अंधेरे में उनके घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया प्राथमिक की दर्ज करके जांच जारी है जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी



