Azamgarh news:मुस्लिम बहुल मोहल्ले में होलिका दहन जुलूस के दौरान गुलाल फेंकने और गुलाल फेंकने पर विरोध का वीडियो वायरल,पुलिस ने संभाला मोर्चा
Azamgarh News: Video of throwing of gulal during Holika Dahan procession in Muslim dominated locality and protest against throwing of gulal goes viral, police takes charge

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मुस्लिम बहुल मोहल्ले में होली से एक दिन पूर्व निकाले गए होलिका दहन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि गाजा-बाजा और डीजे के साथ निकला जुलूस जब तकिया इलाके में पहुंचा, तो कुछ युवकों द्वारा रंग और गुलाल फेंके जाने को लेकर आपत्ति जताई गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।स्थिति की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़वाया तथा माहौल को नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।क्षेत्राधिकारी शुभम तोड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि तकिया क्षेत्र को संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



