Azamgarh News: निजामाबाद में निकाली गई होली पर बुढ़वा की बारात।

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद में होली के त्यौहार पर बुढ़वा की बारात निकालने की परंपरा काफी पुरानी है। इसी परंपरा को निभाते हुए बुधवार को शाम को निजामाबाद में बड़ी धूमधाम से बुढ़वा की बारात निकाली गई। बुढ़वा की बारात में बच्चे से लेकर बड़े बूढ़े तक सभी शामिल थे। सभी ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया। हर आते-जाते व्यक्ति पर बच्चों ने खूब रंग उड़ाए
।इस होली के काफी पुरानी परंपरा में दूल्हे के रूप में महेंद्र प्रजापति रथ पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ नगर वासियों के साथ नगर का भ्रमण करते हैं। यह होली पर बुढ़वा की बारात नाम से मशहूर जुलूस में नगर वासी और दूल्हे के रूप में रथ पर सवार महेंद्र प्रजापति गाजे बाजे के साथ बारात में सबसे आगे आगे प्रकाश चौरसिया चल रहे थे। यह बारात सबसे पहले झिंनकरिया मोहल्ले हुसेनाबाद से शुरू होकर पूर्व नगर पंचायत प्रेमा यादव के घर पर जलपान के बाद पूरे नगर का भ्रमण करते हुए परंपरा के अनुसार निजामाबाद थाने पर पहुंचती है।थाने पर थाना प्रभारी ने सभी लोगों का आवभगत किया।और सभी लोगो को जलपान कराया।इसके बाद बारात रूपी जुलूस पुनः झिंकरिया मोहल्ले में समाप्त हुआ। बुढ़वा की बारात में नगर के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के आगे उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पटेल,उपनिरीक्षक राजेश राय,उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय,हेड कांस्टेबल हौसला यादव,का⁰ अजय जायसवाल, आदि काफी संख्या में पुलिस के जवान जुलूस के साथ चल रहे थे।



