Azamgarh News: जहानागंज के दौलताबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

जहानागंज के दौलताबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
जहानागंज आजमगढ़ स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दौलताबाद स्थित श्री सूर्य मंदिर पर संत शिरोमणि श्री श्री 1008 तांत्रिक योगी श्याम शरण जी महाराज (महामंडलेश्वर, कामाख्या शक्तिपीठ) के तत्वाधान में आयोजित होने वाले सतचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण एक अप्रैल को भव्य ध्वजारोहण के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्री 1008 मौनी बाबा, यज्ञा आचार्य कर्मकांड केसरी पं. कमलेश्वर पाठक तथा सहयोगी आचार्य मधुसूदन पाठक सहित समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधि-विधान से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार यह नवदिवसीय सतचंडी महायज्ञ 8 अप्रैल (शुक्रवार) से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यज्ञ का समापन 17 अप्रैल (रविवार) को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्राम दौलताबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर व्याप्त है और श्रद्धालुओं में महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।



