Azamgarh News: मेहनगर तहसील के तहसीलदार के खिलाफ किसान मोर्चा के पदाधिकरियो ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम उप जिलाधिकारी के माध्यम से दिया ज्ञापन*

*मेहनगर तहसील के तहसीलदार के खिलाफ किसान मोर्चा के पदाधिकरियो ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम उप जिलाधिकारी के माध्यम से दिया ज्ञापन*

मेहनगर आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील के तहसीलदार पर लगा बड़ा आरोप

भाजपा के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने तहसीलदार मेहनगर पर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी जो तहसील मेहनगर में भ्रष्टाचार का केंद्र बनाए हैं जो हर मुकदमे व कार्य में बिना पैसे के कानून से हटकर मुकदमे आदि का बराबर फैसला कर रहे हैं बिना साक्ष्य सबूत लिए बिना सुने अनुपस्थित दिखाकर हजारों मुकदमों को खारिज कर दिए हैं जिसके कारण आम जनता को न्याय मिलना संभव नहीं है ऐसे भ्रष्ट तहसीलदार के कार्यों की जांच कर उन्हें दंडित किया जाए और तहसीलदार को उनके मूल स्थान नायब तहसीलदार पद पर पुनः रखा जाए यही नहीं तहसीलदार द्वारा वरासत में विधिक बारिशों को वंचित करके बराबर फैसला किया जा रहा है
अशोक सिंह ने यह भी कहा कि मेहनगर तहसील का बंदोबस्ती नक्शा चकबंदी फाइनल जिसे पूर्व लेखपाल इंद्र बहादुर सिंह व वर्तमान लेखपाल भरत मिश्रा ने मिलकर रिकॉर्ड रूम से मूल नक्शा व लेखपाल के पास पड़ताल नक्शा को गायब कर दिया गया है और अप्रमाणित नक्शा लेखपाल भारत मिश्रा को प्राप्त कराकर ग्राम पंचायत में तरह-तरह से सीमांकन के नाम पर धन उगाही करना और लोगों को परेशान करना जारी है सरकार से यह मांग की जा रही है की प्रकरण की जांच कर कर पूर्व लेखपाल इंद्र बहादुर सिंह व वर्तमान लेखपाल भरत मिश्रा के विरोध दंडात्मक कार्रवाई किया जाए तथा बंदोबस्ती नक्शा चकबंदी फाइनल को बनवाकर अभिलेखागार में उपलब्ध कराया जाए और ऑनलाइन भी कराया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button