Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट व अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट व अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अतरौलिया पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त उमेश चन्द पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ उम्र 34 वर्ष ।द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में शादी की बात करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी से दूरी बनाया जाने लगा व वादिनी के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 44/26 धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 उमापति गिरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त उमेश चन्द पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ उम्र 34 वर्ष को गदनपुर अंडरपास से समय करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button