AZAMGARH News:गेहूं के खेत में लगी भीषण आग ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू

Azamgarh News: A massive fire broke out in a wheat field and was brought under control with the help of villagers and fire brigade.

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

 

बोगरिया, आजमगढ़।मेहनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पट्टी ग्राम सभा में गुरुवार के दिन गेहूं के खेत में दोपहर लगभग 2 बजे लगी भीषण आग बेकाबू हो गया जिसको काबू में करने के लिए पूरे गांव के लोगों को टुल्लू पंप आदि की व्यवस्था रायपुर पट्टी ग्राम सभा के एसके सिंह एंड कंपनी के सभी मजदूर और जनरेटर के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया बाद में मेहनगर से आए दमकल कर्मियों को भी काफी मशक्कत करना पड़ा। आग इतना विकराल रूप ले लिया था कि लगभग 30 बिघा खेत इसके आगोश में आ गया था। ग्रामीणों में से जिसने जिधर से देखा उधर से ग्रामीण लाठी डंडे और पेड़ों के डाल लेकर के आग बुझाने के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने ट्यूबल स्टार्ट कर जनरेटर लगा करके आग पर काबू पाने की कोशिश करी कुछ देर बीते ही थे तब तक मेंहनगर से किसी के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी फायर ब्रिगेड वालों ने भी काफी मशक्कत करते हुए किसी तरह से आग पर लगभग 5:30 बजे काबू पाया परंतु इस अग्नि में कई लोगों के रखे हुए गेहूं के बोझ जलकर खाक हो गए। मशीन के द्वारा काटी गई गेहूं की फसल में बचे डंठल में आग लगने से यह आग पूरे 30 बिघा खेतों में फैल गया। खेतों में जिनके नुकसान हुए उन किसानों के नाम हैं,मनीष सिंह पट्टी 90 बोझ( बंटाई पर हरी यादव मठिया)सचिन राम मठिया बस्ती 6 बिस्सा,रमेश सिंह पट्टी 10 बिस्सा,उदय नारायण सिंह पट्टी 20 बिस्सा, बनवारी राम 20 बिस्सा पट्टी और अजीत सिंह पट्टी 100 बोझ, राजकुमार सिंह और जगदंबा सिंह का दो बीघा पराली,सुभाष मौर्य का 50 बोझ और लगभग 10 से 15 और लोगों के पराली वाला भूसा जलकर राख हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button