Azamgarh News: खमौली की बेटी अफरा ने रचा इतिहास, CBSE बोर्ड में 95.6% अंकों से आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में पाया दूसरा स्थान

*खमौली की बेटी अफरा ने रचा इतिहास, CBSE बोर्ड में 95.6% अंकों से आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में पाया दूसरा स्थान*
*गांव में दौड़ी खुशी की लहर, प्रधान जियालाल बिंद बोले: हर माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाएं*
ठेकमा आजमगढ़
आजमगढ़ 17 अप्रैल विकास खण्ड ठेकमा के ग्राम खमौली ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव के राशिद कोटेदार की पुत्री अफरा ने आजमगढ़ पब्लिक स्कूल से CBSE बोर्ड परीक्षा में 95.6% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। अफरा की इस सफलता ने परिवार के साथ पूरे गांव और जिले का गौरव बढ़ाया है।
परिणाम आते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। अफरा के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। लोगों का कहना है कि अफरा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।
ग्राम प्रधान जियालाल बिंद ने अफरा को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाएं जिससे वो गांव का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है।
इस अवसर पर फैज मोहम्मद, अशफाक अहमद, अफसारुल खान, मुस्तकीम अहमद, तौफीक अहमद यूट्यूबर, इब्राहिम खान, मोहम्मद साकिब, प्यारेलाल, सद्दाम खान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अफरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।



