Azamgarh News:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को कप्तानगंज मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा*
*➡️ घटना का विवरण:* वादी मुकदमा द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री, जिसकी उम्र करीब 17 वर्ष है, को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 210/2026 धारा 137(2)/87 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान वादी मुकदमा की पुत्री की बरामदगी के उपरांत धारा 64(1) BNS एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*➡️ गिरफ्तारी का विवरण:* थाना महराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 31.08.2026 को समय 11:10 बजे कप्तानगंज मोड़, कस्बा महराजगंज से वांछित अभियुक्त मुहम्मद अली पुत्र आयुब निवासी ग्राम बारीखास, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम:* थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उ0नि0 रामसागर यादव व हे0का0 बजरंगबली पाल।



