Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट के तहत 6.20 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

गैंगस्टर एक्ट के तहत 6.20 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जहानागंज आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत चिन्हित माफिया की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस के अनुसार प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व. रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर द्वारा अपराध से अर्जित धन से अपने गैंग सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव पुत्र गनेश यादव निवासी जिगरसण्डी थाना जहानागंज (मूल निवासी बहरियाबाद, गाजीपुर) के नाम पर विभिन्न स्थानों पर भूमि क्रय की गई थी। कुर्क संपत्ति का विवरण (सिरियल अनुसार)ग्राम जिगरसण्डी, परगना चिरैयाकोट, तहसील सदर आजमगढ़ गाटा संख्या: 2055ख कुल रकबा: 0.7930 हे0 में से 0.0991 हे0 ग्राम जिगरसण्डी, परगना चिरैयाकोट, तहसील सदर आजमगढ़ गाटा संख्या: 2144
कुल रकबा: 2.8660 हे0 में से 0.3582 हे0
ग्राम जिगरसण्डी, तहसील सदर आजमगढ़
गाटा संख्या: 2056खरकबा: 0.1620 हे0
ग्राम अनेई, परगना चिरैयाकोट, तहसील सदर आजमगढ़ गाटा संख्या: 164
कुल रकबा: 0.243 हे0 में से 0.017 हे0
कुल भूमि: 0.636 हेक्टेयर (चार गाटों में)
सर्किल रेट: ₹1,91,42,667
वर्तमान बाजार मूल्य: लगभग ₹6,20,00,000
उक्त संपत्ति अभियुक्त द्वारा अपने भाई एवं उसकी पत्नी के नाम से क्रय की गई थी, जिस पर मकान बनाकर निवास किया जा रहा था।
कार्रवाई का आधार
इस संबंध में थाना जहानागंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 224/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट-1986 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष जहानागंज द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा दिनांक 16.04.2026 को कुर्की का आदेश जारी किया गया, जिसके अनुपालन में 19.04.2026 को विधिवत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण
तहसीलदार: श्री विवेकानन्द दूबे
क्षेत्राधिकारी सदर: श्रीमती आस्था जायसवाल
थानाध्यक्ष जहानागंज: श्री अतुल कुमार मिश्रा (मय पुलिस बल)
हल्का लेखपाल: प्रतिभा यादव आपराधिक पृष्ठभूमि ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह (गैंग लीडर)
कुल 77 से अधिक मुकदमे दर्ज
हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं संजय यादव (गैंग सदस्य) कुल 31 से अधिक मुकदमे दर्ज
हत्या, गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी आदि गंभीर आरोप
निष्कर्ष



