Azamgarh News: पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई* पवई नरसिंह (आजमगढ़)

*पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई* पवई नरसिंह (आजमगढ़)
पवई बाजार के थाना परिसर में स्थानांतरित हुए पुलिस कर्मियों के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ ने स्थानांतरित हो रहे पुलिसकर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित पुलिस कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
विदाई समारोह के दौरान सहकर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई पुलिसकर्मी भावुक नजर आए और साथ बिताए पलों को याद किया।
स्थानांतरित हो रहे पुलिस कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां का सहयोग और अपनापन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नए कार्यस्थल पर भी पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना और एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर अश्वनी, सुनील, रजनीश, मुकेश, शहबाज़, अशफ़ाक़ सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।



