Azamgarh News: साधन सहकारी समिति पारा मिश्रौली में आज से गेहूं खरीद शुरू, किसानों के लिए बड़ी राहत

महेंद्र पाठक, फुलवरिया
साधन सहकारी समिति पारा मिश्रौली में आज से गेहूं खरीद शुरू, किसानों के लिए बड़ी राहत
आजमगढ़ जनपद के पारा मिश्रौली स्थित सजनी गांव में संचालित साधन सहकारी समिति पर आज से गेहूं खरीद प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। लंबे इंतजार के बाद समिति के खुलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।
नेसमिति के सचिव विजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विधिवत रूप से कांटा पूजन के साथ खरीद कार्य शुरू किया जाएगा। पहले दिन लगभग 10 कुंटल गेहूं की खरीद की जाएगी, जिसके बाद अगले दो-चार दिनों में समिति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित होने लगेगी।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों को अपना गेहूं उचित मूल्य पर बेचना है, वे सीधे समिति पर आकर संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। स्थानीय किसानों के लिए यह पहल काफी राहत भरी मानी जा रही है, क्योंकि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। समिति के सक्रिय होने से क्षेत्र में कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



