Azamgarh News;निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत टीबी मरीज फेस अथेन्टिकेशन कराना करें सुनिश्चित, नहीं तो रूक जायेगी सहायता राशि- जिलाधिकारी*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

*निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत टीबी मरीज फेस अथेन्टिकेशन कराना करें सुनिश्चित, नहीं तो रूक जायेगी सहायता राशि- जिलाधिकारी*

तरवां 100 बेड चिकित्सालय में अधिकांश स्वास्थ्य योजनाओं मंे फिसड्डी रहने पर जांच टीम गठित, संस्थागत प्रसव संख्या व चिकित्सकों के अवकाश आदि बिन्दुओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का डीएम ने दिया निर्देश*

*जन स्वास्थ्य में लापरवाही बरतने पर पवई सीएचसी के एमओआईसी का स्थानांतरण, एनेस्थेटिक्स को नोटिस*

*जीरो पावर्टी, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, एचपीवी टीकाकरण आदि जन स्वास्थ्य योजनाओं का अभियान चलाकर लाभार्थियों को करें आच्छादित- डीएम*

*जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत डिलिवरी के पहले ही बैंक एकाउण्ट डिटेल लेकर आवेदन सुनिश्चित करायें- डीएम*

आजमगढ़ 31 अगस्त, 2026//

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी व एमओ को निर्देशित किया कि फिल्ड में जाकर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करें, जिनमें धीमी प्रगति है, उसको अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें। 51 स्वास्थ्य उपकेन्द्र के सापेक्ष 43 हेतु भूमि उपलब्ध तथा शेष 08 उपकेन्द्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने सीआरओ को निर्देशित किया।

100 बेड चिकित्सालय तरवां में लम्बित आशा के भुगतान को तत्काल जारी करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। साथ ही एमओआईसी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव हेतु एडमिट होते ही प्रसूता का बैंक खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। प्रसूता का घर पहुंचने से पहले ही उसके खाते में जननी सुरक्षा योजना की सहायता राशि पहुंच जाए। 100 बेड चिकित्सालय तरवां में स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति आदि कमी के संज्ञान मंे आने पर डीएम ने सीएमओ को जांच टीम गठित कर निर्देशित किया कि 01 अप्रैल 2025 से 31 अप्रैल 2026 तक कुल कितने डिलिवरी हुई है, कितने चिकित्सकों ने अवकाश लिये हैं, आदि बिन्दुओं की संक्षिप्त रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। जन स्वास्थ्य कार्याें मंे शिथिलता व लापरवाही बरतने सहित उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर डा0 मनीष सिंह एनेस्थेटिक्स को नोटिस जारी करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। चिकित्सकों द्वारा ईएल अवकाश पर लम्बी छुट्टी का संज्ञान आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देशित किया कि सरकार के प्राविधान के अन्तर्गत ही अवकाश स्वीकृत करें। एक बार में लम्बी अवकाश न दें, जिससे डाक्टर के अवकाश पर चले जाने से जनमानस को दिक्कत न हो।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश योजनाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई निचले पायदान पर रहने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जन स्वास्थ्य मामले में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर तत्काल एमओआईसी पवई को पीएचसी में एमओ पद पर स्थानानंतरण का निर्देश दिया। जीरो पावर्टी, एचपीवी टीकाकरण एवं जन आरोग्य योजना आयुष्मान गोल्डेन कार्ड मंे एक सप्ताह में अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को आच्छादित करने का निर्देश दिया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के क्रम में जिलाधिकारी ने बीएसए के माध्यम से समस्त बीईओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये आयरन की गोली को नियमानुसार बच्चांे को खिलाना सुनिश्चित करें।

जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सगड़ी मंे मलेरिया, डेंगु आदि की संभावना के दृष्टिगत रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। निःक्षय पोषण योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी को निर्देशित किया कि लाभार्थी टीबी मरीजों को फेस अथेन्टिकेशन करवाने हेतु जागरूक करें, न करवाने पर पैसा रूक जायेगा। डीएम ने डीएसओ के माध्यम से समस्त कोटेदारों को निर्देशित किया कि अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

सुपरवाइजर, आशा व एएनएम के विगत वर्षाें व माह के लम्बित भुगतान पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि कार्य के आधार पर नियमानुसार अगले डीएससी के बैठक के पूर्व भुगतान कराना सुनिश्चित करें। एचपीवी वैक्सीन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 14 से 15 आयु वर्ग की बालिकाओं व उनके परिजनों को जागरूक किया जाय कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पूर्व में ही यह टीका सरकार द्वारा सभी सीएचसी पर निःशुल्क लगाया जा रहा है।

शासन के मंशानुरूप माँ व बच्चों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने की प्रतिबद्धता के क्रम में जिलाधिकारी ने टीकाकरण पर विशेष बल दिया। उन्होने कहा कि एमआर-1 एवं एमआर-2 टीकाकरण के कवरेज की प्रगति बढ़ायें एवं शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें तथा उसका डाटा पोर्टल पर भी फीड करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रगति बेहद खराब है, उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि पम्पलेट बनाकर किस स्थान पर एवं किस दिन एमआर-1 एवं एमआर-2 का टीका लगाया जायेगा, इसका प्रचार-प्रसार करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए शत प्रतिशत डाटा एचएमआईएस पोर्टल पर फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन, संजीवनी ओपीडी, एनसीडी कैम्पेन, क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, यूनिसेफ के कार्यक्रमों आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बैठक मे जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, एसआईसी जिला अस्पताल आजमगढ़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अजीज अंसारी, डॉ उमाशरण पांडेय, सीएमएस जिला महिला अस्पताल आजमगढ़ सहित समस्त एमओआईसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button