Azamgarh News; लालगंज उपडाकघर में सीपी मौर्य ने संभाला डाक निरीक्षक का पदभार, शशिभूषण यादव को दी गई भावभीनी विदाई*

*लालगंज उपडाकघर में सीपी मौर्य ने संभाला डाक निरीक्षक का पदभार, शशिभूषण यादव को दी गई भावभीनी विदाई*
*नवनियुक्त निरीक्षक बोले: ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाऊंगा, जनता की समस्याओं का होगा समाधान*
ठेकमा आजमगढ़
आजमगढ़।* उपडाकघर लालगंज में मंगलवार को डाक निरीक्षक सीपी मौर्य ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद सीपी मौर्य ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा और जनता की डाक संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का प्रयास करूंगा। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सीपी मौर्य का स्थानांतरण फूलपुर सब डिवीजन से लालगंज सब डिवीजन में हुआ है। विदाई समारोह में निवर्तमान डाक निरीक्षक शशिभूषण यादव को मेल ओवरसियर विनय प्रजापति, शोभित यादव, रवि भूषण, शिवम वर्मा समेत अन्य कर्मचारियों ने सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में मेल ओवरसियर शोभीत यादव, विजय प्रजापति, रवि भूषण, शिवम वर्मा,देवी प्रसाद पांडे समेत डाक विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।



