Azamgarh News: तीन सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मृत्यु

तीन सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मृत्यु

डकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित टिकरी के निकट तीन सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक की शनिवार देर ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु हो गई।

मूल रुप से आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र निवासी अभिनव (22) अपने माता पिता की इकलौती संतान था जो यहां मद्धूपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अभिनव के नाना भैरव प्रसाद पाठक जनता इण्टर कॉलेज नेवादा के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। गत 28 मार्च को बाइक द्वारा नेवादा से घर जाते समय बंदीपुर मार्ग पर टिकरी के निकट एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से अभिनव गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। मेदांता अस्पताल में सप्ताह भर इलाज के बाद डॉक्टरों की सलाह पर केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां शनिवार देर रात अभिनव ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। अभिनव के मौत की खबर पर ननिहाल समेत उनके पैतृक घर पर कोहराम मच गया। रविवार को कम्हरिया घाट पर दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि अभिनव के बाबा घनश्याम ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button