Azamgarh News: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण/जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक की गई आयोजित*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण/जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक की गई आयोजित*

 

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण/जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक की गई आयोजित*

0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन, गृह भ्रमण, सी०बी०ई० आदि की रिपोर्ट समय से पोषण ट्रैकर ऐप पर फीड करें-सीडीओ*

*आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के संबंध में जागरूक करें-सीडीओ*

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण/जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त सीडीपीओ की मॉनिटरिंग करें तथा समय से पोषण आहार का वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि पोषण आहार की मांग के संबंध में समय से शासन को डिमांड प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन, गृह भ्रमण, सी०बी०ई० आदि की रिपोर्ट समय से पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। सैम/मैम बच्चों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शत प्रतिशत सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन कर उनको सैम/मैम की श्रेणी से बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार एनआरसी पर सैम/मैम बच्चों को भर्ती किया जाए। सीडीओ ने निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर हॉटकुक्ड मील योजना के अंतर्गत मीनू के अनुसार बच्चों क़ो गरम खाना दिया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्र भवनो क़ो निर्धारित समय से पूर्ण करायें। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निर्धारित समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार आंगनबाडी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती सुनिश्चित की जाए।  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी दी जाए तथा उन्हें हरी सब्जी, फल, गुड आदि का सेवन करने के लिए जागरूक करें, ताकि वे एनीमिया से ग्रसित ना हो।

बैठक में उपायुक्त मनरेगा राम उदरेज यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 उमसारण पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, बेसिक शिक्षा सहित समस्त सीडीपीओ एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button