Azamgarh News: म्यूचुअल फंड सेक्टर में अवार्ड पाकर किया नाम रोशन

*म्यूचुअल फंड सेक्टर में अवार्ड पाकर किया नाम रोशन* पवई (आजमगढ़)

जिले के लिए गर्व का विषय सामने आया है, जब क्षेत्र के गुमकोठी निवासी अश्वनी पांडेय ने म्यूचुअल फंड सेक्टर में एसआईपी सेल करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक साथ दो अवार्ड हासिल किया। इस उपलब्धि से न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अश्वनी पांडेय ने वित्तीय क्षेत्र में 16 वर्षों की लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान प्राप्त किया। निवेशकों को सही मार्गदर्शन देने, पारदर्शिता बनाए रखने और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया।

अवार्ड मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों का कहना है कि इस सफलता से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे।

इस मौके पर अश्वनी पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय क्लस्टर हेड गौरव व ब्रांच मैनेजर आशुतोष के साथ ही अपने परिवार, सहयोगियों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वे निवेशकों के हित में बेहतर सेवाएं देने का प्रयास जारी रखेंगे।

क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की उपलब्धियां जिले को नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button