Azamgarh News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के थाना कंधरापुर क्षेत्र में कक्षा तीन की एक नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों ने थाना कंधरापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अविनाश यादव ने पढ़ाने के बहाने उनकी 11 वर्षीय नातिन को विद्यालय के कार्यालय कक्ष में बुलाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
तहरीर के आधार पर थाना कंधरापुर में मुकदमा संख्या 89/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट तथा पास्को की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।
जांच के दौरान थाना कंधरापुर पुलिस ने आरोपी अविनाश यादव (38) पुत्र जयसिंह यादव, निवासी ग्राम एवं पोस्ट गंगरौली, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात तथा वर्तमान पता प्राथमिक विद्यालय धरसन, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ को सेहदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया,
हेड कांस्टेबल अजय कुमार कन्नौजिया,
कांस्टेबल विनय कुमार यादव रहे। आरोपी को विधिक कार्यवाही के तहत माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button