Azamgarh News: आजमगढ़: महिला रिक्रूट आरक्षियों की क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, टीम ‘B’ बनी विजेता

आजमगढ़: महिला रिक्रूट आरक्षियों की क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, टीम ‘B’ बनी विजेता

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आरटीसी आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला रिक्रूट आरक्षियों के बीच आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। यह प्रतियोगिता 21 अप्रैल 2026 से शुरू हुई, जिसमें चार टीमों—A, B, C और D—ने भाग लिया।

प्रारंभिक मुकाबलों में टीम B ने टीम A को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मैच में टीम D ने टीम C को पराजित किया। 22 अप्रैल को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम B ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम D को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम B की कप्तान रिक्रूट महिला आरक्षी सुरभि मौर्य रहीं, जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने पर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ भी घोषित किया गया। उपविजेता टीम D की कप्तान सुजाता शुक्ला रहीं।

इस प्रतियोगिता ने महिला आरक्षियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल में सकारात्मक वातावरण और ऊर्जा का संचार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button