Azamgarh News: होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारियों को किया गया ब्रीफ

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय:

होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारियों को किया गया ब्रीफ

आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा की गई।

गोष्ठी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना रहा। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को विशेष रूप से 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button