Azamgarh News: *88.8% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्षेत्र का नाम किया रोशन

*88.8% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्षेत्र का नाम किया रोशन*

पवई (आजमगढ़)

विद्यावती देवी इंटर कॉलेज शांतिनगर हमीरपुर के होनहार छात्र आयुष पाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 88.8% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट सफलता से परिवार समेत पूरे गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छात्र आयुष पाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

आयुष पाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। वहीं शिक्षकों ने भी छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की है।

ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button