Azamgarh News: तेज धूप में प्यासों के लिए बने फरिश्ते, राष्ट्रीय सनातन सेना ने 2500 लोगों को बांटा शीतल पेयजल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तेज धूप में प्यासों के लिए बने फरिश्ते, राष्ट्रीय सनातन सेना ने 2500 लोगों को बांटा शीतल पेयजल

आजमगढ़ जनपद में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शुक्रवार को मानवता और सेवा की एक मिसाल देखने को मिली। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के तत्वावधान में जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) के पास राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों और आम लोगों के लिए शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेज धूप में जब लोग प्यास से परेशान नजर आ रहे थे, तब संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके लिए राहत बनकर सामने आए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सनातन सेना की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह (दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट) के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने घंटों तक सड़क से गुजरने वाले लोगों, अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को शीतल पेय वितरित किया।

इस आयोजन में श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के शुभम श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद लगातार लोगों के बीच रहकर शीतल पेय वितरित किया। वहीं RSSB के प्रदेश अध्यक्ष पवन पंड्या ने पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालते हुए इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम में आदित्य सोनी, राज वर्मा, सत्यम अस्थाना, विशाल, सत्य बरनवाल, रोहित कश्यप, लक्ष्मी, प्रतिमा, अंकुर सिंह (जिला अध्यक्ष), रितिक, पीयूष गुप्ता, छोटू सेठ, अंकित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। सभी ने सेवा भाव के साथ लोगों तक शीतल पेय पहुंचाने का कार्य किया।

आयोजकों के अनुसार करीब 2500 लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। अचानक मिली इस राहत से राहगीरों और मरीजों के परिजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। कई लोगों ने संगठन के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और राष्ट्रीय सनातन सेना भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना संगठन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button