Azamgarh News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय:

घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत देवरिया गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार देवरिया गांव निवासी योगेश (30 वर्ष) पुत्र बिहारी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रेनू एक सप्ताह पहले अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थी। योगेश भी अपने ससुराल गया हुआ था और शादी के दूसरे दिन वापस अपने घर लौट आया था।

शुक्रवार को योगेश के माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान संयोगवश उसकी पत्नी मायके से वापस घर पहुंची। जब वह घर के अंदर गई तो सीढ़ी वाले कमरे में करकट की पाइप से रस्सी के सहारे पति का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल कप्तानगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button