Azamgarh News: नशे की हालत में नहर पुलिया के पास मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय:

नशे की हालत में नहर पुलिया के पास मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना कोतवाली अंतर्गत कस्बा देवगांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कस्बा देवगांव निवासी प्रकाश उम्र लगभग 33 वर्ष पति सीमा, ऑटो पर अन्य लोगों के साथ सब्जी बेचने का कार्य करता था। शुक्रवार 24 अप्रैल को परिजनों को सूचना मिली कि प्रकाश नशे की हालत में जिवली नहर पुलिया, देवगांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टिकरगाढ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी सीमा ने देवगांव थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button