Azamgarh News: आजमगढ़ को भावुक कर गई विदाई, लेखपाल संवर्ग ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता को दी सम्मानपूर्ण विदाई
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ को भावुक कर गई विदाई, लेखपाल संवर्ग ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता को दी सम्मानपूर्ण विदाई
आजमगढ़ जनपद में अपनी कार्यशैली, सादगी और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए पहचान बना चुके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता IAS के स्थानांतरण पर मंगलवार को लेखपाल संवर्ग की ओर से एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण अब जनपद बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर हुआ है।
विदाई समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया जब लेखपालों और अधिकारियों ने सुनील धनवंता को फूल-मालाओं से स्वागत कर शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की जमकर सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि सुनील धनवंता ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत रहे। यही वजह रही कि वे आम लोगों, कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में स्थापित हुए।
लेखपाल संवर्ग के पदाधिकारियों ने कहा कि आजमगढ़ के लिए यह क्षण भावुक जरूर है, लेकिन गर्व की बात भी है कि बहराइच को एक कर्मठ, ईमानदार और जनहित के प्रति समर्पित मुख्य विकास अधिकारी मिल रहा है। वहीं आजमगढ़ एक ऐसे अधिकारी को विदाई दे रहा है, जिन्होंने अपने कार्यों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
इस अवसर पर राकेश यादव (तहसील सदर अध्यक्ष), अनूप दुबे (लेखपाल), अमित कुमार (लेखपाल), प्रमोद सरोज (लेखपाल), राजकुमार सोनकर (पूर्व अध्यक्ष, लेखपाल तहसील सदर), हरेंद्र यादव (कानूनगो), रामाश्रय यादव (लेखपाल), सुनील कुमार (लेखपाल), अमित यादव (लेखपाल), विपिन कुमार (लेखपाल) तथा सर्वेश यादव (लेखपाल) सहित बड़ी संख्या में लेखपाल संवर्ग के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुनील धनवंता को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई लोगों की आंखें नम दिखीं और सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके कार्यों और व्यवहार को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।



