Azamgarh News: कृषि महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट -चन्दन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़ –
कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में *”नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम”* के अंतर्गत महाविद्यालय में कृषि में कौशल विकास विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया I महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ विनय कुमार सिंह एवं सहायक प्राध्यापक, डॉ विमलेश कुमार ने मल्टीग्रेन बिस्किट एवं टमाटर का सॉस एवं कैचप आदि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया l जिसमें महाविद्यालय की कुल 22 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया I अधिष्ठाता महोदय की अगुआई में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को बेहतर तरीके के मनाया जा रहा है I उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से तो मदद करेगा ही साथ ही आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगा I इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे l



