Azamgarh News: *मा.सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र. ने पिछड़ा वर्ग कल्याण व योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रेस वार्ता व अधिकारियों संग किया बैठक* 

सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र. ने पिछड़ा वर्ग कल्याण व योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रेस वार्ता व अधिकारियों संग किया बैठक*

 

 

*जन चौपाल कर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उद्देश्यों व लक्ष्यों से कराया अवगत*

 

 

*मा0 सदस्य ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर‌ दिया बल*

 

 

*राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने जन चौपाल व प्रेस वार्ता के माध्यम से योजनाओं की दी जानकारी, स्व-गणना हेतु किया जागरूक*

 

 

आजमगढ़, 25 अप्रैल 2026

सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू), सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ०प्र० द्वारा अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 24 अप्रैल को विकासखंड बिलरियागंज के ग्राम भगतपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

जन चौपाल के दौरान मा० सदस्य ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए यह भी जाना कि उन्हें योजनाओं की जानकारी है या नहीं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

 

सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी जनगणना के तहत स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 07 मई से 21 मई तक नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं तथा 22 मई से 20 जून तक जनगणना के एचएलओ कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “सही जानकारी ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है।”

भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु प्रेस वार्ता एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मा० सदस्य ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।

पिछड़े वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ₹2250 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए अभिभावक की वार्षिक आय ₹2,00,000 तक होनी चाहिए तथा छात्र/छात्रा उत्तर प्रदेश का मूल निवासी एवं मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना आवश्यक है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल http://scholarship.up.gov.in⁠� के माध्यम से संचालित होती हइस योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है। पात्रता हेतु अभिभावक की वार्षिक आय ₹2,00,000 तक होनी चाहिए तथा छात्र/छात्रा जनपद की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्था में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदन एवं वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होती है।

पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को नीलिट मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट (10+2), अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा अभिभावक की वार्षिक आय ₹1,00,000 तक निर्धारित है। आवेदन पोर्टल http://obccomputertraining.upsdc.gov.in⁠� पर किया जा सकता है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों के विवाह हेतु ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए अभिभावक की वार्षिक आय ₹1,00,000 तक होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन https://shadianudan.upsdc.gov.in⁠� के माध्यम से संचालित होती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button