Azamgarh News: तिलक समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय
तिलक समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ जनपद के बिलरियागंज थाने पर देवेश कुमार गौड़ पुत्र हंसराज गौड़ निवासी आजमपुर थाना कंन्धरापुर ने अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने इस संबंध मे
बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पांडेय उर्फ प्रिंस पुत्र उमाकांत पांडेय, मेरी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मांगकर 24 अप्रैल की रात श्रीनगर (सियरहा) गांव में अभिषेक यादव के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। तिलक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाइक खड़ी करके भोजन करने चले गए।
भोजन करने के बाद जब दुर्गा प्रसाद पांडेय वापस लौटे तो मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर वाहन स्वामी देवेश कुमार गौड़ ने बिलरियागंज थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक की तलाश में जुटी हुई है।



