AZAMGARH News:बेटी विवाह में सहयोग अभियान के तहत अंबिका सेवा संस्थान ने दिया समान
Azamgarh news: Ambika Seva Sansthan donated goods under the campaign to help in daughter's marriage.

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़: समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अंबिका सेवा संस्थान एक बार फिर अपने सराहनीय कार्यों के चलते चर्चा में है। संस्था के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया जा रहा “बेटी विवाह सहयोग अभियान” जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है।इसी क्रम में रानीपुर रजमो गांव में एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह अवसर पर संस्था द्वारा आवश्यक घरेलू सामग्री जैसे बड़ा बॉक्स, प्रेस, पंखा, प्लास्टिक ड्रम, चद्दर आदि भेंट किए गए। इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और उन्होंने संस्था सहित विशेष रूप से अभिषेक उपाध्याय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।अभिषेक उपाध्याय की कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण भावना ही है, जिसने अंबिका सेवा संस्थान को एक विश्वसनीय और जनप्रिय संगठन बना दिया है। उनके नेतृत्व में संस्था न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर रही है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की मिसाल भी पेश कर रही है।इस अवसर पर पवन अस्थाना, लकी श्रीवास्तव, मुकेश ठठेरा, बृजेश मोदनवाल, प्रिंस कुमार, अंशू पंडित, आतिश सेठ और देवेश उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था की यह पहल क्षेत्र में व्यापक रूप से सराही जा रही है और लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दे रही है।



