Azamgarh news :चोरी के जेवरात व नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार 

चोरी के जेवरात व नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को चोरी गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के अनुसार वादीगण द्वारा थाना स्थानीय पर अलग-अलग तिथियों में अपने घरों से सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े एवं नकदी चोरी हो जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिए गए थे, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 08/2026 व मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किए गए थे। विवेचना के क्रम में अभियुक्त की तलाश/पतारसी की जा रही थी।

दिनांक 26.04.2026 को उ0नि0 मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित अभियुक्त सिसवारा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मनोज राजभर पुत्र लेखई राजभर निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष बताया।

जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए सामान में से दो अदद कान का झाला (पीली धातु), एक अदद मंगलसूत्र एवं नकद धनराशि (₹10,600/-) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 08/2026 व 13/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. में समय करीब 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button