Azamgarh News: शेरपुर वीरभद्रपुर में 89वां पंचकुंडी श्री विष्णु महायज्ञ 4 से 12 जून तक, ध्वजारोहण कर तिथियों की घोषणा

शेरपुर वीरभद्रपुर में 89वां पंचकुंडी श्री विष्णु महायज्ञ 4 से 12 जून तक, ध्वजारोहण कर तिथियों की घोषणा
जहानागंज (आजमगढ़)।
जहानागंज क्षेत्र के शेरपुर वीरभद्रपुर (हनेवता) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को प्रस्तावित श्री विष्णु महायज्ञ के विशाल आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शेरपुर कुटी के महन्त यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री राम कृष्ण दास जी महाराज द्वारा विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात महाराज जी ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच 89वां पंचकुंडी श्री विष्णु महायज्ञ की तिथियों की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 4 जून से 12 जून तक संपन्न होगा, जिसमें दूर-दराज से संत-महात्मा, विद्वान आचार्य एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।महाराज जी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर यज्ञ की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि यह आयोजन भव्य और सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित यशवंत यादव, महेंद्र यादव बलवंत यादव सुनील सिंह त्रिभुवन यादव महेंद्र यादव डब्लू यादव राम सकल सिंह राजू मौर्य विनात मौर्य हनुमान यादव पीके सिंह सुरेंद्र मौर्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।



