Azamgarh News: महिला आरक्षण के समर्थन में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, विरोधियों के खिलाफ बिलरियागंज में निकाली गई रैली

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
महिला आरक्षण के समर्थन में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, विरोधियों के खिलाफ बिलरियागंज में निकाली गई रैली
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत बिलरियागंज में सोमवार को महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोधियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
रैली की शुरुआत बिलरियागंज नई चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां और नारे लिखे बैनर लिए महिलाओं ने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली नये चौक से होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र से निकली और अंत में विकासखंड बिलरियागंज परिसर पहुंची, जहां प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने जैसा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। ऐसे में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को देश की महिलाओं की ताकत को समझना होगा।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया करने को तैयार हैं और महिला सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपाल सिंह उपस्थित रहे। वहीं चंद्रपाल सिंह, सूर्यभान सोनकर, श्रवण गुप्ता, आलोक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामसागर सिंह, दयाशंकर यादव, सूर्य प्रकाश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और महिलाओं की बड़ी भागीदारी चर्चा का विषय बनी रही।



