AZAMGARH News:शिब्ली नेशनल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया प्रारम्भ

Azamgarh news: Admission process begins at Shibli National College

आज़मगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 29 अप्रैल, 2026 से 27 मई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बी.कॉम. एवं बी.एससी. के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, बीसीए, एलएल.बी., बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एवं जियोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी पाठ्यक्रमों एवं एलएल.एम. में भी प्रवेश हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं।सभी अभ्यर्थियों को आवेदन महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.shiblicollege.ac.in के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम- यूपीआई (Paytm, Google Pay, PhonePe), डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग-से किया जाएगा।प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को पहले महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्राप्त करना होगा। इसके बाद शिब्ली नेशनल कॉलेज के आवेदन फॉर्म में उक्त विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी.महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन सुनिश्चित करें।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी महाविद्यालय की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button