Azamgarh News: अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के त्रुटिपूर्ण आवेदन को सही करने हेतु तिथि निर्धारित*

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय

*अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के त्रुटिपूर्ण आवेदन को सही करने हेतु तिथि निर्धारित*

आजमगढ़ 29 अप्रैल 2026/

मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के शासनादेश द्वारा चतुर्थ चरण में वर्णित व्यवस्था के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों का डाटा एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रुटनी के उपरान्त छात्रों के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया गया है। त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने की तिथि 29 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक एवं छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक निर्धारित है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने जनपद के समस्त छात्रों/शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button