आजमगढ़ पुलिस का बड़ा वार:12 घंटे में हत्या आरोपी गिरफ्तार,मुठभेड़ में घायल

जीयनपुर में अपराधियों पर शिकंजा: प्रभारी निरीक्षक का तेज़ एक्शन चर्चा में

आजमगढ़:थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ में नवागत प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही अपनी कार्यशैली से साफ संकेत दे दिया कि अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। महज 12 घंटे के भीतर हत्या के एक चर्चित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य नामजद अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।दरअसल, अजमतगढ़ क्षेत्र में 28 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। कूलर की हवा की दिशा को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव था।कार्यभार संभालते ही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ सक्रिय रणनीति बनाई। मुखबिर की सूचना पर बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की गई। संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे घटना की गंभीरता और स्पष्ट हो जाती है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। नई तैनाती के साथ ही इस तरह की सख्त कार्रवाई ने यह संदेश दे दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीयनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका भी सराहनीय रही, जिन्होंने पूरी सतर्कता और साहस के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया। यह कार्रवाई न केवल हत्या जैसे गंभीर अपराध के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button