जबलपुर: रांझी व खमरिया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 हजार लीटर लाहन और अवैध शराब जब्त

Jabalpur: Major action by Ranjhi and Khamaria police, 5 thousand liters of lahan and illegal liquor seized

जबलपुर के राँझी और खमरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीएसपी सतीश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस बलों ने संयुक्त दबिश देते हुए मौके पर करीब 5,000 लीटर महुआ लाहन को नष्ट किया। कुछ महीने पहले भी इसी इलाके में पुलिस ने लगभग 20 से 25 हजार लीटर लाहन नष्ट किया था, इसके बावजूद अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद थे। इस बार की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

सीएसपी सतीश साहू ने बताया

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के मामलों में कुल पाँच प्रकरण दर्ज किए हैं। खमरिया थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत दो और राँझी थाना क्षेत्र में तीन प्रकरण कायम किए गए हैं, जिसमें 32 लीटर अंग्रेजी शराब और देसी शराब जब्त की गई है। सीएसपी सतीश साहू ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

बाइट-सतीश साहू-सीएसपी रांझी थाना

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button