आजमगढ़:दीपावली पर चमकेगा प्रजापति समाज के दियों से आजमगढ़, भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ने किया माटी कला मेला का निरीक्षण
मिथिलेश चौरसिया बोले- स्वदेशी अपनाओ, विदेशी सामान का बहिष्कार करो, गरीब कुम्हारों के घर भी जले दीप
आजमगढ़।दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में लगे माटी कला बोर्ड के स्टॉलों का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया नागवंशी ने निरीक्षण किया और प्रजापति समाज के कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि दीपावली रोशनी और प्रकाश का त्यौहार है और पूरे देश को रोशन करने वाले दीये हमारे प्रजापति समाज के भाई बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं पिछड़े समाज से आता हूँ कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जय जय राम प्रजापति एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अश्विन प्रजापति, कुंजनाथ महादेव के प्रभारी व प्रजापति मंडल अध्यक्ष लाटघाट बुधिराम प्रजापति मौजूद रहे
इस दौरान मोर्चा द्वारा मोहित प्रजापति, प्रियंकां वीर, अजीत प्रजापति, शिखा मिश्रा और रूद्रगत प्रजापति को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गायत्री फलाहार के संचालक राजेश रंजन व उनकी पूरी टीम को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



