Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमलों के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा बरामद

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमलों के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराध और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को दो गंभीर मामलों में सफलता हासिल की है। थाना मेंहनगर और थाना फूलपुर की पुलिस टीम ने जानलेवा हमलों के आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक साक्ष्य बरामद किए।

थाना मेंहनगर का मामला:

27 अप्रैल को ग्राम गौरा निवासी वादी जगदम्बा सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके पोते को पड़ोसी सन्नी ने गाली-गलौज और धमकी दी। विरोध करने पर सतानन्द प्रजापति और उसके परिजनों ने लाठी-डंडा, लोहे की पाइप और ईंट से हमला किया, जिससे वादी और उसकी बहन घायल हो गए। घटना CCTV में भी कैद हो गई। इस पर थाना मेंहनगर में मुकदमा संख्या 133/26 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 30 अप्रैल को उ0नि0 आदिल खान की अगुवाई में संदीप प्रजापति को गौरा मोड़ के पास राइस मिल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बाँस का डंडा बरामद किया गया।

थाना फूलपुर का मामला:

28 अप्रैल को ग्राम ईशापुर निवासी वादी यजुवेन्द्र यादव ने सूचना दी कि अभियुक्त कमलेश पुत्र दूधनाथ ने बच्चों के विवाद को लेकर उनकी मां पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से सिर पर हमला किया। घटना के बाद अभियुक्त फरार हो गया। थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 156/2026 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 30 अप्रैल को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार की टीम द्वारा कमलेश को बीएसएनएल ईशापुर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया और अपने अपराध के लिए माफी मांगी। बरामदगी में एक डंडा शामिल है।

दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अभियुक्तों को दबोचने में सफलता मिली। पुलिस ने सभी विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button