Azamgarh News: हैदराबाद बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
हैदराबाद बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदराबाद बाजार में शुक्रवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद बाजार में रह रहे तन्मय विश्वास, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है, ने लगभग आठ वर्ष पूर्व महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम गांव निवासी बंदना पुत्री रामलवट यादव से विवाह किया था। दोनों अपनी करीब छह वर्षीय पुत्री तमन्ना के साथ हैदराबाद बाजार में रहते थे। तन्मय बाजार में एक डिस्पेंसरी चलाता है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह बंदना का शव घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया।
मृतका के भाई अजय यादव ने आरोप लगाया कि तन्मय विश्वास अक्सर उसकी बहन के साथ विवाद और मारपीट करता था। उनका कहना है कि गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसी के बाद बंदना की हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट की चर्चा रही।
सूचना मिलने पर रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस बल तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मृतका के भाई अजय यादव ने आरोप लगाया कि तन्मय विश्वास अक्सर उसकी बहन के साथ विवाद और मारपीट करता था। उनका कहना है कि गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसी के बाद बंदना की हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट की चर्चा रही।
सूचना मिलने पर रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस बल तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



