Azamgarh News: नवागत थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने निजामाबाद थाना प्रभारी का कार्य भार ग्रहण किया।

नवागत थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने निजामाबाद थाना प्रभारी का कार्य भार ग्रहण किया।
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।नवागत थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने निजामाबाद थाने का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पद भार संभालते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर कड़ी करवाई करने के स्पष्ट संकेत दिए।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने पुलिस टीम के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।साथ ही ,जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की भी बात कही।उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरो और असामाजिक तत्वों की सूची को अपडेट कर उनके विरुद्ध प्रभावी करवाई सुनिश्चित की जाएगी।नवागत थानाध्यक्ष के तेवर से यह साफ है कि निजामाबाद थाना क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नहीं होगी।स्थानीय लोगों ने भी उनके आगमन पर उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध पर लगाम लगेगी।राकेश कुमार सिंह मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं इसके पहले वह 6महीना सिधारी थानाध्यक्ष के पद पर थे।अपनी 6 महीना सेवा देने के उपरांत वह निजामाबाद थानाध्यक्ष का पद भार ग्रहण किए।



