Mau news:एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में 73 शिकायतों में से तीन का मौके पर हुआ निस्तारण

Three out of 73 complaints were resolved on the spot in the 'Sampoorna Samadhan Diwas' chaired by SDM Ashok Kumar Singh.

घोसी। मऊ ।शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील परिसर में सम्पूर्णसमाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 73 शिकायतें दर्ज की गईं।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभागवार शिकायतों का विवरण
समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्र राजस्व विभागसे सर्वाधिक 35 मामले आए। पुलिस विभाग 24 मामले,
विकास खंड (ब्लॉक)07 मामले,आपूर्ति विभाग:02 मामले, नगरपंचायत के 02 मामले, सिंचाई विभाग: 01 मामला तथा
समाज कल्याण: 01 मामले प्राप्त हुए।
सुनवाई के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष मामलों को संबंधित फील्ड अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा जनता बहुत ही विश्वास के साथ हमारे पास आती है, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों को मौके पर जाकर सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button