Mau news:लेखपालसंघअध्यक्ष अरविंदपांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने मांगो से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Under the leadership of Lekhpal Sangh President Arvind Pandey, the Lekhpals submitted a five-point memorandum regarding their demands to the SDM.

मऊ। घोसी। घोसी लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडेय एवं मंत्री सौरभ राय ने तहसील समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अशोककुमारसिंह को सौंप कर समाधान की मांग किया गया।
लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडेय एवं मंत्री सौरभ राय द्वारा सौंपे ज्ञापन में मांग किया गया कि फॉर्मर रजिस्ट्री आइडी कार्यक्रम कार्य में कृषि विभाग नोडल अधिकारी होने के बाद भी लेखपालों से अभिलेखों के सत्यापन हेतु लगाया गया है। फीडिंग के समय अपलोड करते समय समस्या आ रही है। खतौनी में माइनर त्रुटि हो ने पर, तकनीकी समस्याओं के कारण बहुत कठिनाइयों हो रही है। इस लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में अनावश्यक दबाव को कम किया जाए। लेखपालों को जनगणना, आय, जाति, बरसात, अतिक्रमण हटाने आदि कार्य भी करना पड़ता है। तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया जाय। मांग किया कि मधुबन तहसील के निलंबित लेखपालों को जल्द बहाल किया जाए। छुट्टी के दिन ड्यूटी न लगाई जाए। जायद फसल की पड़ताल की आईडी पूर्व की भांति किसान सहायक, पंचायत सहायक के नाम से ही बनाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button