Mau news:प्रेमी से शादी की जिद को लेकर नाबालिंग उसके गांव स्थित टावर पर चढ़ी।

A minor girl climbed a tower in her lover's village, insisting on marrying him.

घोसी। मऊ। प्रेमी के इश्क में दीवानी एक नाबालिंग युवती प्रेमी के गांव पहुंच कर शनिवार की सुबह वहा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ कर उससे शादी की जिद करने लगी। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख कर वहा भीड़ लग गई। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने समझा बुझा कर उसे नीचे उतारा। कोतवाली लाकर उसकी बात सुनने के साथ एएसपी अनूप कुमार एवं कोतवाल ने उसको कम उम्र का हवाला देते हुए काउंसलिंग किया।
घोसी कोतवाली के एक गांव निवासी हाई स्कूल की नाबालिंग छात्रा का लखनीमुबारकपुर गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। ठेले पर चाट आदि बेच कर जीविकोपार्जन करने वाले युवती के पिता के परिवार वालों को लड़की की कम उम्र आदि के चलते यह रिश्ता पसंद नहीं था। वे बराबर विरोध कर रहे थे। इसको लेकर युवती ने अपने घर से शनिवार की भोर में प्रेमी के गांव लखनीमुबरकपुर गांव पहुंच कर प्रेमी के घर के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ कर ऊपर जाकर खड़ी हो गई। यह देख कर वहा लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। लोग उसको नीचे उतरने के लिए कहने लगे। परंतु वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने उसको देर तक समझाने के बाद नीचे उतारा। फिर प्रेमी, प्रेमिका को कोतवाली लाकर महिला एसआई यशोदा के हवाले कर एएसपी अनूप कुमार, सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने उसको देर तक समझाया। उसके बाद महिला एसआई यशोदा को काउंसलिंग करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button