Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील फूलपुर*

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

*संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील फूलपुर*

आज दिनांक- 02.05.2026 को *तहसील फूलपुर* में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, उप-जिलाधिकारी फूलपुर व क्षेत्राधिकारी फूलपुर* द्वारा उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

तहसील फूलपुर पर प्राप्त कुल 85 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया ।

*शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस राजस्व एवं अन्य विभाग के टीमों का गठन कर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।*

कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button